कलेक्ट्रेट सभागार में बेसहारा गौवंश के भरण पोषण एवं अन्य व्यवस्थओं को लेकर बैठक लेती डीएम।
- फोटो : संवाद
कैंप सभागार में मंगलवार को डीएम अर्चना वर्मा ने जिला ग्राम विकास अभिकरण तथा पंचायतीराज विभाग के जरिए कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने परियोजना निदेशक तथा खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड में 25-25 नए अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जो अमृत सरोवर बनाए गए हैं यदि उनमें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उन्हें मनरेगा के माध्यम से तत्काल पूर्ण कराने के साथ ही सूखे हुए वृक्षों के स्थान पर नए पौध रोपण कराया जाए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को अभियान चलाकर हैंडपंपों का सत्यापन कराने एवं सत्यापन के दौरान खराब पाए गए हैंडपंपों का रिबोर व मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को हैंडपंपों की ग्राम वार सूची तैयार कराने तथा पुस्तकालयों के संचालन हेतु समिति का गठन करते हुए पुस्तकों को डोनेट कराने एवं पुस्तकालय में मासिक पत्रिका व दैनिक समाचार पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को अवशेष ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कराने एवं खेल-कूद प्रतियोगिताएं का आयोजन कराने के निर्देश दिए। कंपोस्ट पिट तथा शोक पिट का निर्माण कराने एवं समस्त ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य को शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।