फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धाधऊ में करंट से मोर की मौत

Wed, 05 Apr 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धाधऊ में मंगलवार को एक मोर बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। बीते तीन माह में कुल छह मोरों की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। वहीं, 23 मार्च को घायल हुए मोर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक मोबाइल टॉवर के पास एचटी लाइन का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उसके सामने ही एक बगीचा एवं मंदिर है। बगीचे में काफी मोर हैं। अक्सर ही मोर उड़कर मोबाइल टॉवर तक आ जाते हैं। ज्यादा ऊंचाई तक उड़ नहीं पाने के कारण मोर एचटी लाइन से टकरा जाते हैं। इसी तरह मंलवार को एक मोर ट्रांसफार्मर से निकल रही एचटी लाइन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। तब तक मोर की मौत हो गई। गांव के पूर्व प्रधान डॉ. मोनवीर सिंह ने बताया कि 23 मार्च को भी एचटी लाइन से टकराकर एक अन्य मोर भी घायल हो गया था। उसका इलाज कराया जा रहा है।
बिजली के तारों में प्लास्टिक पाइप लागने के लिए दिया प्रार्थना पत्र
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग को बिजली के तारों में प्लास्टिक के पाइल लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया हैं। साथ ही वन विभाग को भी इसकी सूचना दी है। वन रक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक इस संबंध में बिजली विभाग को पत्र भेजकर सूचित किया गया है, लेकिन बिजली विभाग के द्वारा ही अभी तक समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें