फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 24 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद जमा नहीं किया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 24 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिए गए थे। इन पर विभाग का 214 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। विद्युत विभाग इन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और आरसी निकालने की तैयारी में है।
विज्ञापन

शासन स्तर से सौभाग्य योजना के तहत घर-घह बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। योजना के तहत बीपीलए कार्ड धारकों को मुफ्त में कनेक्शन दिए गए थे। साधारण उपभोक्ताओं को किस्तों में कनेक्शन प्रदान किए गए। कनेक्शन लेने के बाद जिले के 24 हजार उपभोक्ताओं ने आज तक बिल जमा नहीं किया है। विभाग ने इन उपभोक्ताओं को नेवर पेड की सूची में शामिल कर लिया है।
अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि जिले के 24 हजार उपभोक्ताओं पर 214 करोड़ का बकाया है। इन उपभोक्ताओं ने आज तक बिल जमा नहीं किया है। इस कारण ये नेवर पेड की सूची में शामिल हो गए हैं। कनेक्शनों को खत्म किया जा रहा है। बकाया वसूलने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें