परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 22,257 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते-मौजे के लिए डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता में देरी हो सकती है। शिक्षक अभी तक इन विद्यार्थियों की केवाईसी नहीं कर पाए हैं। कई छात्र-छात्राओं को तो अभी आधार कार्ड भी उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से यूनीफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर और बैग के लिए आर्थिक सहायता सीधे उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके लिए शिक्षक विद्यार्थियों का केवाईसी ऑनलाइन पोर्टल पर करते हैं। शिक्षक अभी तक 22,257 विद्यार्थियों की केवाईसी नहीं करा पाए हैं।
इससे इन विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में देरी हो सकती है। बीएसए राहुल कुमार पंवार का कहना है कि शिक्षक इन विद्यार्थियों की केवाईसी अभी तक नहीं करा पाए हैं। काफी विद्यार्थियों के तो आधार कार्ड तक उपलब्ध नहीं हुए हैं। इससे विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में देरी हो सकती है।