फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर : हाथरस में अब तक 22 की हार्ट अटैक ने ली जान, बढ़ रहे मरीज, इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 04 Jan 2026 11:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यदि कोई हृदय रोगी है तो वह चिकित्सक की सलाह पर जीभ के नीचे रखने वाली गोली हमेशा पास रखे। यदि व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे तुरंत सीपीआर दें। अपनी हथेली को छाती के बीच में रख 100-120 प्रति मिनट की गति से तेजी से दबाएं।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी और गिरते तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त करने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चुनौतियां पैदा कर दी हैं। आंकड़ों के अनुसार हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हाथरस में एक महीने में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक सर्दी में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल को पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।

विज्ञापन


शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके राजू के अनुसार सर्दी में हमारे शरीर का ''सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम'' अधिक सक्रिय हो जाता है, जिससे शरीर में कैटेकोलामाइन का स्तर बढ़ता है, जो हृदय गति और रक्तचाप को बढ़ा देता है। यही कारण है कि सर्दियों में अचानक हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं।

डाॅ. राजू ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीज पर काफी कम समय होता है, इसलिए त्वरित एक्शन जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द, भारीपन या पसीना आने की शिकायत हो, गोल्डन आवर के अंदर अस्पताल पहुंचें। यदि कोई हृदय रोगी है तो वह चिकित्सक की सलाह पर जीभ के नीचे रखने वाली गोली हमेशा पास रखे। यदि व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे तुरंत सीपीआर दें। अपनी हथेली को छाती के बीच में रख 100-120 प्रति मिनट की गति से तेजी से दबाएं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले ठंड से बचाव करें। ठंड की चपेट में आकर रक्त वाहिकाएं सिकुड़ रही हैं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। डीहाइड्रेशन के कारण खून गाढ़ा होने लगता है।
  • नियमित हलका व्यायाम करें। खासकर बुजुर्ग कोई काम न होने के कारण अक्सर एक्टिव नहीं रहते।
  • बीपी, हृदय रोगी, शुगर आदि के मरीज किसी भी हाल में अपनी दवाएं न छोड़ें। नियमित चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें