फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 22 गिरफ्तार

विज्ञापन
सामाजिक दूरी के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाने वाले 22 लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 188 की कार्रवाई की। ये सभी सब्जी मंडी परिसर में अनावश्यक रूप से भीड़ लगाए हुए थे। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर सभी को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका उदाहरण कर रोज सब्जी में सुबह के वक्त देखने को मिलता है। मंगलवार की सुबह मंडी चौकी प्रभारी एसआई विपिन यादव अपनी टीम के साथ सब्जी मंडी पहुंचे। मंडी के अंदर कुछ व्यक्ति अनावश्यक रूप से खड़े हुए थे। ये लोग सब्जी मंडी में भीड़ लगाकर सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। इनको समझाया भी, लेकिन नहीं माने, एक साथ एकत्रित होने से कोरोना जैसी संक्रमित महामारी फैलने की पूरी संभावना को देखते हुए 22 अभियुक्तों को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विपिन यादव, ओमवीर सिंह, शीलेश कुमार, रामवीर सिंह, पंकज कुमार, राजन सिंह, शांतनु के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके खिलाफ की गई 188 की कार्रवाई
धन्ना उर्फ नसरुद्दीन, श्रवण कुमार व समीर निवासीगण लहरा, असलम निवासी नाई का नगला, मनोज कुमार निवासी रुहेरी, देवेंद्र सिंह निवासी सोखना, सचिन कुमार, वकील निवासी लाला का नगला, सर्वेश कुमार निवासी अशोका टॉकीज, शहजाद निवासी लक्ष्मी टॉकीज, जयप्रकाश निवासी खेरिया, साहब सिंह निवासी नया नगला, आकाश निवासी सोखना, मौशिम, पप्पू निवासीगण लाला का नगला, सुनील निवासी किंदौली, भूरी सिंह निवासी विवेकानंद नगर, नितिन निवासी लहरा, संजय निवासी चिंतापुर, यासीन निवासी बछगांव जनपद अमरोहा, योगेश निवासी सीर, मलखान सिंह निवासी सीयल खेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें