फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार सांड ने मचाया आतंक, हथठेला पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के कमला बाजार में बेकाबू सांड़ ने आतंक मचाया। यहां पर समोसे के हथठेला को उसने पलट दिया, जिससे गर्म तेल गिरने से हथठेला लगाने वाला झुलस गया। बाजार में भगदड़ मच गई। झुलसे व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

गोवर्धन गली निवासी लक्ष्मीनारायण कमला बाजार में समोसे का हथठेला लगाता है। रविवार को वह अपनी ढकेल पर समोसे बना रहा था। इस बीच वहां पर एक सांड़ आ गया, जिसने हथठेले को पलट दिया। वह लोगों को मारने के लिए उनकी ओर दौड़ा। हथठेला पलटने से लक्ष्मीनारायण के ऊपर गर्म तेल आया, जिससे वह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जैसे-तैसे सांड़ को वहां से भगाया और झुलसे हुए लक्ष्मीनारायण का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया। यहां पर लोगों में आवारा सांड़ों को लेकर काफी आक्रोश देखा गया, क्योंकि बाजार में घूमने वाले सांड़ आए-दिन किसी न किसी को घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें