फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायन गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक एमएलडीवी इंटर कॉलेज में हुई। जिसकी अध्यक्षता विजयपाल सिंह जिलाध्यक्ष ने की। संचालन जिला मंत्री उमेश छौंकर ने किया। यहां पर प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण कराए जाने की बात पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले शुल्क को एकत्रित कर 31 मार्च तक जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री के पास जमा करा दें। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक गुप्ता, सुरेशचंद्र, अरुण कुमार शर्मा, एसपी यादव, दानवीर सिंह, अमित सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें