फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन का सर्वर डाउन होने से राशन डीलरों का पारा हुआ हाई, तहसील में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सादाबाद। राशन वितरण के लिए गत दिनों राशन डीलरों को दी गई पीओएस मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से राशन सामग्री का वितरण न हो पाने से गुस्साए सादाबाद और सहपऊ के राशन डीलरों ने गुरुवार को जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राशन डीलर नारेबाजी करते हुए तहसील दफ्तर तक पहुंचे। यहां इन राशन डीलरों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की।

राशन डीलरों ने कहा कि राशन वितरण के लिए शासन स्तर से उन्हें पीओएस मशीन दी गई है । मशीनों के माध्यम से ही अब पात्र लोगों को राशन सामग्री का वितरण होना है, लेकिन यह मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही। मशीन कभी सर्वर डाउन तो कभी नेटवर्क समस्या से हांफ रही हैं। ऐसे में कार्ड धारकों को राशन सामग्री वितरण नहीं हो पा रही और कार्ड धारक राशन डीलरों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। राशन डीलरों का कमीशन न के समान है, यह कमीशन ट्रैक्टर के भाड़े में ही खर्च हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीलरों का विगत दो सालों का फंसा पैसा भी एसएमआई गोदाम द्वारा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है और न ही समायोजित किया गया है। मांग की गई कि राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाया जाए और वितरण प्रणाली को सुधारा जाए। इस मौके पर राहुल गौतम, डब्बू गौतम, कन्हैयालाल, वीरेंद्र शर्मा, रामवीर सिंह, विनीत सिंह, दिलीप, डंबर सिंह, मौनू, रामदेव, जगदीश प्रसाद, राजकुमार, हरिओम, नरेंद्र, पंकज, देवेंद्र सिंह, बैजनाथ, अनिल कुमार, फुलवर सिंह, रामबाबू शर्मा, डालचंद्र, चंद्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें