फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना के लिए ब्लाक स्तर पर गठित हुई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना और संचालन के संबंध में विकास खंड स्तर पर समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में दो पदाधिकारी और छह सदस्य नामित किए गए हैं।

गठित की गई समिति में बीडीओ प्रतिमा निमेष को अध्यक्ष, उपमुख्यपशुचिकित्साधिकारी डॉ. बी गोयल को उपाध्यक्ष, संबंधित ग्राम प्रधान, पशुधन प्रसार अधिकारी धीरेंद्र सिंह, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि महीपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक डीसी पौरूष को सदस्य और सहायक विकास अधिकारी पंचायत देवेंद्र गौतम को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गठित समिति अस्थायी आश्रय स्थल के लिए उपलब्ध गोचर भूमि का प्रबंधन, ग्राम वासियों के सहयोग से गोवंश को आश्रय में लाए जाने की व्यवस्था करना, संरक्षित गोवंश की समु़चित चिकित्सा व्यवस्था और अन्य पशुपालन संबंधित कार्यों को पूर्णत: निशुल्क कराया जाना, चारे की उपलब्धता के लिए खेत तैयार करना, चारा बीज प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था आदि का कार्य कराया जाएगा। यह समिति स्वयं अथवा ग्राम पंचायत निधि के संसाधनों से पशुओं के चारे पानीकी व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें