फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन छात्रों की उपस्थिति दर्ज न करने पर रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। बीएसए हरीशचंद्र ने आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें गैर हाजिर मिले शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्राथमिक विद्यालय रघनियां में दो जनवरी को एमडीएम पंजिका पर अंकित नहीं था। वहीं दो व तीन को छात्रों की उपस्थित रजिस्टर में अंकित नहीं थी। जिस पर अनुपस्थित मिले शिक्षक अनीष खां का एक दिन का वेतन काटने और प्रधानाध्यापक अजय कुमार अग्रवाल का वेतन रोके जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


यहां के जूनियर स्कूल में अनुपस्थित मिले अनुदेशक शीलेंद्र कुमार का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। प्राइमरी स्कूल सुमरतगढ़ी में अनुपस्थित मिले शिक्षामित्र राकेश कुमार का दो दिन का मानेदय और प्रधानाध्यापक कमलेश कुमारी के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए। जूनियर स्कूल रहना में शैक्षिक स्तर सुधारने की चेतावनी दी। यहां के प्राइमरी स्कूल के शिक्षामित्र का दो दिन का मानदेय काटने और प्रधाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राइमरी स्कूल नौपुरा में छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें