फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की टर्म एंड एग्जाम परीक्षा सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


पीसी बागला महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर आयोजित इग्नू की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने भी राहत की सांस ली।

केंद्र के समन्वयक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं केंद्र पर संपन्न करा दी गई हैं। जनपद के अग्रणी बागला महाविद्यालय को इग्नू ने परीक्षा केंद्र के रूप में इस वर्ष चुना तथा महाविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को कुशलतापूर्वक आयोजित कर मानकों के अनुरूप संपन्न कराया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने इग्नू क्षेत्रीय निदेशक का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बागला महाविद्यालय को प्रथम बार इस जनपद में परीक्षा नियोजित कराने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन


डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कोर्स के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन
इग्नू केंद्र सहायक राजीव अग्रवाल ने बताया कि इग्नू के डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2018 है तथा डिग्री एवं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई, 2018 ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित की है। छात्र छात्राएं नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें