जिले में नौ जुलाई को वृहद पौधरोपण के तहत एक दिन में 21.44 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वृहद पौधरोपण के लिए शासन से आदेश जारी हो गए हैं, जिसके बाद वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
अभियान के तहत पांच लाख पौधे वन विभाग रोपेगा, जबकि शेष 16.44 लाख पौधों का रोपण जिले के अन्य विभाग करेंंगे। जिले में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा है, लेकिन हर साल की भांति इस साल भी वृहद स्तर पर एक साथ 21.44 लाख पौधों का रोपण नौ जुलाई को किया जाएगा।
इस अभियान में वन विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य दिए गए हैं। उन्हें लक्ष्य के अनुसार पौधों का रोपण करना है। इसके लिए पहले से ही गड्ढे खोदवा दिए गए हैं। वन विभाग के सांख्यिकी अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को वृहद पौधरोपण किए जाने की तैयारी पूरी हो गई।
यह है पौधरोपण के लिए दिया गया लक्ष्य
विभाग
लक्ष्य
वन विभाग
5,00,000
पर्यावरण विभाग
1,00,000
मुख्य विकास अधिकारी
10,05,000
कृषि विभाग
1,75,000
उद्यान विभाग
1,13,000
राजस्व विभाग
77,000
नगर विकास विभाग
20,000
रेलवे
11,000
माध्यमिक शिक्षा
30,000
लोक निर्माण विभाग
15,000
जल शक्ति विभाग
16,000
स्वास्थ्य विभाग
10,000
उद्योग विभाग
11,000
पशुपालन विभाग
5,980
गृह विभाग पुलिस
14,540
सहकारिता विभाग
4,080
ऊर्जा विभाग
4,780
औद्योगिक विकास विभाग
7,000
बेसिक शिक्षा
18,000
श्रम विभाग
3,900
परिवहन विभाग
3,700
कुल योग
21,44,980