धनतेरस पर ज्वैलरी खरीदती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के बाजारों में बर्तनों की खनक गूंजती रही। बर्तन और सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर्व पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी से बने आभूषण भी खरीदे।
शुक्रवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ में इजाफा होता रहा। शुक्रवार को करीब 21 करोड़ का कारोबार हुआ। शहर में सोने-चांदी के जेवर और बर्तन की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रोनिक्स आयटमों और बाइकों एजेंसियों आकर्षक रोशनी से नहाई हुई थीं।
बाजार में ग्राहकों का देर रात तक तांता लगा रहा। सर्वाधिक भीड़ मोती बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज, कमला बाजार, मुरसान गेट, कमला बाजार, सासनी गेट पर देर रात तक दिखाई दी। धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए कोई अकेले आया तो कोई अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुए थे।