हाथरस में मिले 26 अफसर-कर्मी गैरहाजिर
हाथरस। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर एसडीएम सदर नीतीश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां सीडीपीओ मुन्नी देवी दिवाकर गैरहाजिर मिलीं। बेसिक शिक्षा विभाग में सात कर्मचारी और उप कृषि निदेशक कार्यालय में नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश जारी किए हैं।