फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले मर चुकी महिला के नाम से चल रहा अंत्योदय कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (सादाबाद)
विज्ञापन


गरीबों का हक डकारा जा रहा है। ऐसे लोगों को अत्योदय कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जो कि चार साल पहले ही भगवान को प्यारे हो चुके हैं और जिन पर 8 और पांच बीघा जमीन है। एक शिकायत से यह कड़वी हकीकत सामने आई है। एसडीएम ने इस मामले में शिकायत कर्ता को कार्रवाई करने के प्रति आश्वस्त किया है।

गांव मकनपुर सादाबाद निवासी सोनप्रकाश पुत्र होतीलाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र मेें सोनप्रकाश ने आरोप लगाया कि वह तथा बबली पत्नी राजेश भूमिहीन, मकान विहीन मजदूर वर्ग का व्यक्ति है। वह अंत्योदय कार्ड धारक थे, लेकिन राशन डीलर और ग्राम प्रधान द्वारा मिलीभगत कर उनके अंत्योदय कार्ड को काट दिया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि राशन डीलर और ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव की आठ बीघा जमीन और पक्का मकान रखने वाली महिला का अंत्योदय कार्ड बना दिया गया है। इसी तरह दो अन्य अपात्र लोगों को जिन पर कई बीघा जमीन है को भी अंत्योदय कार्ड धारक बना दिया गया है। मृतक सुशीला का नाम अत्योंदय कार्ड में चल रहा है, जिसकी मौत चार साल पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन



कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन 30 को
सादाबाद। डाकखाना रोड स्थित भवन में 30 दिसंबर को नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से इस मौके पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें