फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसलाइन सर्वे-2018 में निर्माणाधीन शौचालय का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्वच्छ भारत ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों को बेसलाइन सर्वे-2018 कराया गया था। शासन के निर्देश पर इस सर्वे के आधार पर 15 जनवरी तक शौचालय से वंचित परिवारों में शौचालय का निर्माण कराया जाना था। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में नए बेसलाइन सर्वे के आधार पर बने शौचालयों के निर्माण की स्थिति का शनिवार को एसबीएम के डीसी सहित कई ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वहीं अधूरे पड़े शौचालयों का तेजी निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और पात्रों को निर्देश दिए।

बेसलाइन सर्वे के तहत बन रहे शौचालय निर्माण का डीसी योगेश सारस्वत, एडीओ पंचायत फौरन सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ गांव हतीसा, कछपुरा का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण का सत्यापन किया। इस मौके पर सत्यापन में गांव हतीसा में 30 शौचालय निर्माण पूर्ण, 10 निर्माणाधीन व गांव कछपुरा में 90 शौचालय निर्माण पूर्ण, 16 शौचालय निर्माणाधीन अवस्था में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर जिन पात्रों द्वारा शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं कराया गया, उन पात्रों को निर्धारित अवधि में शौचालय का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं इस मौके पर ग्राम प्रधानों से भी शौचालय निर्माण में सहयोग करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान मुकेश पचौरी, अखिलेश, गिर्राज किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें