न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अब नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सुकुन भरी खबर है। एक क्लिक के साथ उपभोक्ताओं के नए कनेक्शनों का लेजराइजेशन होगा। बिजली विभाग के सभी एसडीओ को निगम द्वारा लैपटॉप दिए जाएंगे।
ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में एक दर्जन से अधिक लैपटॉप आ गए हैं। बता दें कि बिजली विभाग में उपभोक्ताओं के काम समय से काम नहीं होते। इस कारण लोग बिजली कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होते हैं। वहीं नए उपभोक्ताओं का बिल भी समय से नहीं मिल पाता है। इस कारण राजस्व का नुकसान होता है।
अब कनेक्शन होने के बाद जेई द्वारा कनेक्शन को ऑनलाइन कराया जाएगा। एसडीओ द्वारा लैपटॉप की मदद से लेजर में फीड किया जाएगा। इससे उपभोक्ता को उसका समय से बिल मिलेगा। जिले के प्रत्येक एसडीओ को लैपटॉप, डिवाइस और एक सिमकार्ड जल्द दिया जाएगा। एसडीओ कहीं काम को निपटा सकेंगे।
प्रत्येक एसडीओ एक लैपटॉप, डिवाइस व सिम कार्ड दिया जाएगा। एक दर्जन से अधिक लैपटॉप आ गए हैं। अब एसडीओ ऑफिस के अलावा कहीं काम कर सकेंगे।
-एके रुहेला, एक्सईएन टेस्ट