फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की रफ्तार हो कैसे तेज, 20 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। सीएम योगी आदित्यनाथ भले ही सरकारी ढर्रे को सुधारने के प्रयास कर लें, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा कागजों तक सिमटकर रह गया है। गुरुवार को सीडीओ एसपी सिंह ने गुरुवार की सुबह पहुंचकर सभी कार्यालयों से उपस्थिति रजिस्टर को निरीक्षण के लिए मंगा लिया। इन रजिस्टरों को चेक करने पर जिला स्तरीय अधिकारियों सहित 20 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त चेतावनी दी।

विकास भवन में संचालित कार्यालयों में अक्सर कर्मचारियों के नदारद होने की शिकायतें सीडीओ को मिल रही थीं। इनको गंभीरता लेते हुए गुरुवार को सीडीओ ने सुबह सभी कार्यालयों से उपस्थिति रजिस्टरों को मंगवा लिया। इस रजिस्टर में विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यालय में नहीं आने के कारण उपस्थिति नहीं लग सकी थी। रजिस्टरों की जांच में सामने आया कि विभागों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी जनता दर्शन के समय अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण अपनी समस्याओं को लेकर आने की लोगों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने यहां अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराएं और भविष्य में उन्हें समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश जारी करें। सीडीओ ने कहा कि जो कर्मचारी बार-बार कार्यालय में विलंब से आते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें