फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.70 करोड़ से सुधरेंगे छह राजकीय कॉलेज

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सेंट अलॉसियस कॉलेज - फोटो : fb
विज्ञापन
अखिलेश वार्ष्णेय
विज्ञापन

अलीगढ़-हाथरस के आधा दर्जन राजकीय महाविद्यालयों में अब आधारभूत सुविधाओं का ढांचा सुधर सकेगा। सुविधाओं के लिए इन महाविद्यालयों को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। इन्हें दो करोड़ 70 लाख 38 हजार 698 की कुल धनराशि की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। 

वित्तीय वर्ष 2016-17 मे राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ के राजकीय डिग्री कॉलेज टप्पल अलीगढ़ को 65 लाख दस हजार,  महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज, सिकंदराराऊ और हाथरस को 41, 05, 740, राजकीय डिग्री कॉलेज गोंडा, इगलास अलीगढ़ को 41,05,740, एसआरजी राजकीय डिग्री कॉलेज छर्रा अलीगढ़ को 4,10,5740, वीरांगना अवंतीबाई राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली अलीगढ़ को 41,05,739 तथा राजकीय डिग्री कॉलेज खैर अलीगढ़ को 41,05,739 की धनराशि पहली किस्त के रूप में दी गई है।
विज्ञापन


इस धनराशि से इन कॉलेजों में निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। इस धनराशि का व्यय संबंधित संस्था के लिए उनके द्वारा भेजे गए और स्वीकृत अनुमोदित स्टेट हायर एजुकेशन प्लान के अनुरूप किया जाएगा।

इस धनराशि का व्यय उन्हीं मदों के अंतर्गत किया जाएगा, जिनके लिए धनराशि प्राविधानित है और जिनकी मांग की गई है। निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की सूचना त्रैमासिक आधार पर शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


निर्माण से संबंधित काम के लिए शासन ने उप्र राजकीय निर्माण निगम का कार्यदायी संस्था के रूप में निर्धारण किया है। इस संबंध में शासन के संयुक्त सचिव अखिलेश अग्निहोत्री ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को भी इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें