न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस से देहरादून और हरिद्वार का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं। अब वह नई बस में सफर करेंगे। हाथरस डिपो में चार नई बसें आ गई हैं। इन बसों को हरिद्वार और देहरादून के रूट पर संचालित किया जाएगा।
बता दें कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं, जिनमें अधिकांश बसें कई साल पुरानी हैं। जो किलोमीटर पूरे नहीं होने के कारण जर्जर होने के साथ सड़कों पर डगर भर रही हैं। बीते दिनों तीन बसों को अलीगढ़ में नीलामी के लिए भेज दिया।
उनकी जगह डिपो के गुरुवार को चार नई बसें मिल गई हैं। इन बसों को हरिद्वार, देहरादून रूट पर संचालित किया जाएगा। खास बात यह है कि बसों की स्पीड लिमिट बंधी हुई हैं। जल्द इन बसों का संचालन लंबे रूट पर होगा।