फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे मार्केट की वजह से तालाब चौराहे पर लगा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। रविवार को संडे मार्केट के चलते तालाब चौराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहा और लोग इसकी वजह से बेहद परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस भी यहां तैनात नहीं की गई और इससके यातायात अव्यवस्थित रहा।

वैसे भी इस समय तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यहां जाम के हालात हमेशा रहते हैं। आधी से ज्यादा सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। परिणामस्वरूप छोटे वाहन आधी सड़क से ही होकर निकल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब नगर पालिका व उसके बाहर संडे मार्केट लगा तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। संडे मार्केट के चलते दुकानदारों ने सड़क पर अपने फड़ लगा लिए, ऐसे में लोेगों का यहां से निकलना दूभर हो गया। दुपहिया वाहन चालक भी दूसरे रास्तों से होकर गए। यही नहीं यहां स्थायी रूप से दुकान करने वाले दुकानदार भी इस जाम से बेहद परेशान दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें