थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला नत्थू में तीन दिन पूर्व कुत्ते के काटने से हुई एक बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। लगातार दूसरे दिन गांव पहुंची विभागीय टीम ने लगभग 19 ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेज कर रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों का हाल जाना।
गौर हो कि गांव नगला नत्थू में बीते शुक्रवार की शाम तीन वर्षीय अंशू पुत्र भोजराज की कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार दोपहर गांव पहुंची। अन्य घायलों के परिजनों से हाल जानने के साथ ही रविवार को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। रविवार दोपहर 12 बजे तक कोई भी ग्रामीण वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचा तो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने गांव पहुंचकर वैक्सीन लगवाने के लिए पीड़ित ग्रामीणों को अस्पताल भेजा। इसके बाद 19 ग्रामीणों ने रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
वैक्सीन लगवाने वाले
सरस्वती (65), रजनी (27), नंदनी (9), भोजराज (26), शिवानी (7), हिमांशू (11), शोभा (22), प्रेम (30), मयंक (5),
वंशिका (4), नरेंद्र (15), जगदीश (13), रोहित (13), दीपांशी (16), नत्थो देवी (60), विशाल (11), राजकुमारी (35), देवी सिंह (70), रितिक (4) ने वैक्सीन लगवाई।