इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 18333 उत्तीर्ण हुए हैं। यह विद्यार्थी अब उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने लगे हैं। काफी विद्यार्थी प्रवेश के लिए जानकारी करने के लिए महाविद्यालयों में जाने लगे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल उत्तीर्ण हुए 18333 विद्यार्थियों को स्नातक में प्रवेश के लिए विवि की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। वह प्रवेश की जानकारी करने के लिए महाविद्यालय पहुंच रहे हैं। इसी महीने अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
जिले में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि से संबद्ध पांच महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज, आरडी कन्या डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय सादाबाद, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तकर महाविद्यालय शामिल हैं। इन महाविद्यालयों में कुल करीब 3200 सीटें हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 18333 उत्तीर्ण हुए हैं। यह विद्यार्थी अब उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने लगे हैं। काफी विद्यार्थी प्रवेश के लिए जानकारी करने के लिए महाविद्यालयों में जाने लगे हैं।
कॉलेज स्टाफ उन्हें जानकारी देता है कि अभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसपर विद्यार्थी निराश होकर लौट जाते हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि अभी स्नातक में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसी महीने में अधिसूचना जारी होने की संभावना है।