फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका सदर का कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के एक मामले में लंबित प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं करने पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा है कि स्पष्टीकरण नहीं देने की दशा में डीएम को कड़ी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट रामजी मिश्र ने ईओ नगर पालिका परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से कहा है कि विगत में एक अनुस्मारक पत्र भेजा गया था। इसमें उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के संदर्भ प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह भी कहा गया है कि पत्र के संबंध में ओसी कलेक्ट्रेट को यह जवाब भेजा गया कि ऐसा कोई पत्र पालिका को प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस से माध्यम से ईओ द्वारा भ्रम पत्र दिए जाने और उसकी प्रति डीएम और अध्यक्ष नगर पालिका परिषद को सूचनार्थ दिए जाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में यह भी अंकित किया गया है कि अगर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता ह्रै तो इस मामले से डीएम को अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें