फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में वार्ष्णेय यूथ ऑर्गेनाइजेशन एवं पुष्पांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घघाटन मदन मोहन वार्ष्णेय ने किया।

पुष्पांजलि हॉस्पीटल की टीम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर वर्मा, नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर, जर्नल फिजीशियन डॉ. विनायक, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल वार्ष्णेय, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. कुनाल वार्ष्णेय ने रोगियों की जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में पैरामेडीकल द्वारा ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर, दृष्टि की जांच भी की गई। इस मौके पर अनिल वार्ष्णेय, शैलेंद्र वार्ष्णेय, रूपेश वार्ष्णेय सौरभ वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, गौरव दीक्षित, चंद्र गुप्त विक्रमादित्य, महादेव शरण अटल, ललतेश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें