फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1675 किसानों के लिए 6 करोड़ रुपये की कर्जमाफी की भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 1675 किसानों की कृषि विभाग की ओर से कर्ज माफी के लिए छह करोड़ रुपये की डिमांड जेनरेट कर शासन को भेज दी गई है। यहां जिला स्तर पर 3,146 किसानों ने पुन: कर्जमाफी के लिए आवदेन किया था। इन आवेदनों की विभाग की ओर शासन के मानक को ध्यान में रखते हुए चेकिंग की गई। इस दौरान 1,471 आवेदन चेकिंग में दस्तावेजों अधूरे होने और अन्य कारणों से अलग कर दिए गए। अब प्रदेश स्तर पर इन 1,675 किसानों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

शासन के निर्देश पर जिले भर से किसानों से कर्जमाफी के आवेदन विभाग के द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन लिए गए थे। इन आवेदनों के आने के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से संबंधित बैंक और अन्य दस्तावेजों की चेकिंग की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने 1,675 किसानों को शासन के मानक के अनुरूप कर्जमाफी के लिए चिन्हित किया।
विज्ञापन


इन किसानों की डिमांड जेनरेट कर विभाग ने शासन को भेज दी है। अब शासन स्तर पर भी इन किसानों के दस्तावेजों की चेकिंग की जाएगी। इसके बाद शासन स्तर से बैंकों के माध्यम से सीधे किसान के खाते में कर्जमाफी की धनराशि भेजी जाएगी। अब जल्द ही मांग के आधार पर किसानों की कर्ज माफी की जाएगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर कर्जमाफी के लिए 1675 किसानों के लिए छह करोड़ रुपये की डिमांड भेज दी गई है। अब शासन स्तर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद किसानों की कर्जमाफी हो सकेगी।
-डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें