हेडिंग
शहर की सड़कों पर टी-शर्ट व ट्राउजर में उतरे जिले के प्रभारी मंत्री
क्रासर
सड़क पर झाडू लगाकर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सुबह शहर की सड़कों पर टी-शर्ट व टाउजर पहन सड़क पर उतर आए। यहां प्रभारी मंत्री ने सुबह सात बजे से ही शहर का भ्रमण शुरू कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने मधुगढ़ी रोड से होते हुए मथुरा रोड, तालाब चौराहा, घंटाघर चौराहा, रूई की मंडी, सादाबाद गेट, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट तथा अन्य चौराहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर खुशी जाहिर की। प्रभारी मंत्री के साथ सदर विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नयागंज चौराहा पर झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ सके। उन्होंने कई स्थानों पर पर रुक करके लोगों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान 2014 के बाद से पूरे देश में विशाल रूप से लागू किया गया है। इसके द्वारा गंदगी मुक्त अभियान चलाकर के पूरे देश को स्वच्छ किया जा रहा है।
-----------------
भ्रमण के दौरान मंदिरों में किए दर्शन
जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सुबह शहर के भ्रमण पर निकले तो इस दौरान उन्होंने रुई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया जी महाराज के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सदर विधायक, नगर पालिकाध्यक्ष आदि मौजूद थे।