फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन डीलरों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शासन स्तर से जिले के राशन डीलरों का ब्योरा तलब किया गया है। अब सभी राशन डीलरों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से प्रारूप भी भेज दिया गया है। राशन डीलरों से एक शपथ पत्र भी लिया जाएगा। शासन का आदेश आने के बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह रिपोर्ट विभागीय स्तर से एक माह के अंदर शासन को भेजी जाएगी।

शासन के निर्देश पर सभी राशन डीलरों से एसडीएम और डीएसओ के नाम शपथ पत्र लिया जाएगा। शपथ पत्र में राशन डीलर के परिवार के सभी सदस्यों के नाम, उनसे विक्रेता से संबंध, सभी सदस्यों का आधार नंबर, विक्रेता का व्यवसाय और उसके परिवार के सदस्यों का व्यवसाय भी लिखा जाएगा। राशन डीलर की मासिक आय और उसके परिवार की कुल मासिक आय का ब्योरा भी अंकित किया जाएगा। वहीं इनकम टैक्स और शस्त्र लाइसेंस के बारे में भी पूर्ण विवरण राशन डीलर को शपथ पत्र में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर राशन डीलर पर कोई अपराधिक मामला दर्ज है तो उसका विवरण भी शासन को देना होगा। यहां तक कि राशन डीलर के घर में चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एसी, जेनरेटर, भूमि, मकान आदि का ब्योरा भी शपथ पत्र में देना होगा। यह ब्योरा मांगे जाने के बाद राशन डीलरों में खलबली मच गई है। शासन के निर्देश के अनुपालन में सभी डीलरों को सूचना दे दी गई और उनको यह जानकारी एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें