Hathras News: हाथरस में 18 नवंबर 2023 के कार्यक्रम
Fri, 17 Nov 2023 09:56 PM IST
सार
हाथरस शहर में 18 नवंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - तहसील सभागार सादाबाद में सम्पूर्ण तहसील दिवस का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - राजमोहन फार्म इगलास रोड हाथरस में क्षेत्र स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
- दोपहर 12 बजे - गांव हलईया मुरसान में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- शाम 4 बजे - मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।
- शाम 7 बजे - रामलीला ग्राउंड सादाबाद में श्रीराधा कृष्ण पूजन एवं दान लीला का आयोजन होगा।