फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हेड कांस्टेबल की डेंगू से मौत, 15 दिन से थी तबीयत खराब

Fri, 17 Nov 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस गेट थाना के हेड कांस्टेबल डेंगू से पीड़ित था। उन्हें उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल घनश्याम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट में तैनात हेड कांस्टेबल की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित चल रहे थे। 

विज्ञापन


घनश्याम पुत्र ओमप्रकाश निवासी चिरहुली थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह पिछले दो साल से थाना हाथरस गेट में तैनात थे। पिछले 15 दिन से उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना हाथरस गेट के अपराध निरीक्षक ने बताया कि डेंगू के कारण हेड कांस्टेबल की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें