फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दिवाली पर लापरवाही पड़ी भारी, पटाखों की चपेट में आकर झुलसे 18 लोग, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

Mon, 09 Nov 2026 05:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जंक्शन के गांव राजपुर में ऊनी बम की सूतली पर फूंक मारने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। फूंक मारते समय अचानक बम फट गया, जिससे 14 साल का विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पटाखे से विकास की आंख व चहरा घायल होने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटाखे चलाने में बरती गई लापरवाही कई लोगों को भारी पड़ गई। हाथरस में दिवाली की शाम से लेकर रात तक 18 लोग पटाखों की चपेट में आकर झुलस गए। किसी का चेहरा तो किसी के हाथ-पैर झुलस गए। इन सभी को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव राजपुर में ऊनी बम की सूतली पर फूंक मारने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। फूंक मारते समय अचानक बम फट गया, जिससे 14 साल का विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को आशंका थी कि पटाखा बुझ गया है। घर वालों के मना करने पर खुद को निडर दिखाते हुए वह पटाखे के पास पहुंच गया और हादसा हो गया। विकास के चेहरे का दाहिना हिस्सा बारूद की चपेट में आया है। उसकी आंख बंद है और सूज गई। खाल भी झुलस गई है। सोमवार की सुबह चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। गांव कछुपरा निवासी पांच साल के पीयूष के पटाखा फटने से पैर व हाथ झुलस गए। आदर्श नगर निवासी रवेंद्रपाल (60) का पैर झुलस गया।

नाई का नगला निवासी यश (9) अनार चला रहा था, लेकिन रोशनी देने की बजाए अनार वहीं फट गया, जिससे वह घायल हो गया। मोहल्ला कृष्णा नगर की रहने वालीं पिंकी (23) भी पटाखा चलाते समय घायल हो गईं। उनके चेहरे पर ही बम फट गया, जिससे वे झुलस गईं।
विज्ञापन


चंदपा निवासी नैतिक (11) व करन (16), हरवंश बिहार निवासी जितेंद्र (23), नयाबांस निवासी छोटू (17), लाड़पुर निवासी अनुज (13), नगला चौबे निवासी राहुल कश्यप (21), नगला अलगर्जी निवासी राहुल (22), इंद्रानगर निवासी देव (8), बालापट्टी निवासी मुस्कान (10) भी पटाखों की चपेट में आकर झुलस गईं।

Trending Videos
विज्ञापन

इनके अलावा नगला गजुआ निवासी रवि कुमार (19), तरफरा निवासी सूरज (21), गोकुलधाम निवासी चंद्रशेखर (17) व रुहेरी निवासी सनी (18) को भी पटाखे से झुलसने के कारण जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत के कारण विकास, पिंकी, नैतिक व छोटू को रेफर किया गया है। बाकी लोगों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया।

दिवाली को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी में तैनात स्टाफ को अलर्ट पर रखा था। देर रात दो बजे तक पटाखों से झुलसे लोग अस्पताल पहुंचे। जलन वाले स्थानों पर बारूद के निशान थे। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। अधिकतर हादसे लापरवाही के कारण हुए हैं, जिनमें पटाखा जलाने वाले ही झुलसे हैं। -डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस

12 घंटे में पहुंचे 102 मरीज
त्योहार पर इमरजेंसी में अफरा-तफरी की स्थिति रही। शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 102 घायल व बीमार हुए लोग इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें पटाखों से झुलसे 18, सड़क दुर्घटना में घायल 22 लोग और बुखार व पेट दर्द से पीड़ित अन्य मरीज शामिल हैं। बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या 28 रही। इनमें से नौ को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें