फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय निरीक्षक ने किया सीएचसी का निरीक्षण, कर्मियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


राजकीय कार्यालय प्रशासनिक सुधार विभाग के मंडलीय निरीक्षक डॉ. पंकज सक्सेना मंगलवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी तरह के दस्तावेजों, अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई।

मंडलीय निरीक्षक डॉ. पंकज सक्सेना ने बताया कि सीएचसी पर टीम भावना से काम तो हो रहा है, लेकिन यहां प्रोपर तरीके से रिकॉर्ड को तैयार नहीं किया जा रहा। शिकायत रजिस्टर बनाने, सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आने वाली सूचनाओं का रजिस्टर बनाने, डाक प्रेषण संबंधी रजिस्टर मौके पर मौजूद नहीं मिले, इन्हें बनाने और प्रोपर तरीके से मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जेएसवाई का लक्ष्य इस साल पिछड़ रहा है, इसलिए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संस्थागत प्रसव अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंडलीय निरीक्षक ने दवा स्टॉक रजिस्टर, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ आदि का भी निरीक्षण किया और सुधार की आवश्यकता बताई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मंडलीय निरीक्षक के जाने के बाद चैन की सांस ली। मौके पर डॉ. अमित अग्रवाल, जुगेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें