हैथा रघुनाथपुर के मंदिर पर होगा रसिया दंगल
हसायन। क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में बुधवार को होली के मौके पर ग्रामीणों की ओर से रसिया दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी ग्रामीणों ने देते हुए बताया कि बुधवार को शिव मंदिर पर हाथरस व मुरसान के रसिया अखाड़ों के बीच मुकाबला होगा। ग्रामीणों ने रसिया प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।