फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ब्लॉक सहपऊ के ग्राम पंचायत सचिव को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं पंचायत सचिव को तीन दिन में खुद पर लगे आरोपों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत सचिव पर तैनाती स्थलों वाली ग्राम पंचायतों में चार्ज नहीं देने, आवंटित धनराशि के सापेक्ष इज्जतघरों का निर्माण नहीं होने सहित तमाम आरोप लगे हैं।

ग्राम पंचायत सचिव द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में एलओबी में एक ग्राम पंचायत को छोड़कर अवशेष ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं किया गया है। राज्य वित्त और चौदहवें वित्त आयोग अंतर्गत कराए गए कार्यों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं तैनाती वाली ग्राम पंचायतों की सामान्य लाभ निधि जमा नहीं कराने, प्लान प्लस पर फीडिंग नहीं कराने, ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग नहीं कराने, ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों से संबंधित कोई जानकारी नहीं रखना, प्रिया सॉफ्टवेयर पर फीडिंग न कराना, ग्राम पंचायतों का चार्ज प्रतिस्थानी को हस्तांतरित नहीं करना आदि मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


इस आधार ग्राम पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें