फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रोडवेज बस स्टैंड एक सप्ताह में हो जाएगा हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। भगवा रंग में रंगा रोडवेज का बस स्टैंड हाथरस डिपो कोएक सप्ताह में मिल जाएगा। आगरा-अलीगढ़ रोड पर छह करोड़ 26 लाख रुपये से इस बस स्टैंड का निर्माण हुआ है।

बस स्टैंड में अधिकारियों के ऑफिस, इन्क्वायरी, जनरल वेटिंग रूम और एसी वेटिंग रूम के अलावा दुकानें, दो कॉमर्शियल हॉल आदि बनकर तैयार हो गए हैं। एक सप्ताह में निर्माण निगम बस स्टैंड को हाथरस डिपो के अधिकारियों के हैंडओवर कर देगा।
विज्ञापन


बस स्टैंड की परिधि में 23 लाख रुपये की लागत से 90 मीटर आरसीसी का नाला बनेगा। पुरानी बिल्डिंग को गिराने के बाद नाला निर्माण होगा। बस स्टैंड के बनने से लोगों को पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि रोडवेज के बस स्टैंड का निर्माण करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। बजट नहीं आने के कारण निर्माण कार्य अटक गया। हालांकि बाकी बजट मिलने के साथ निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

-------------
वर्जन::
बस स्टैंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। एक सप्ताह में बसस्टैंड की बिल्डिंग को डिपो के हैंडओवर कर दिया जाएगा। आररसी नाला निर्माण पुरानी बिल्डिंग को गिराने के बाद किया जाएगा।
-दुर्गा प्रसाद, जेई निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें