फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया ईओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


स्थानीय लेबर कॉलोनी में पिछले तीन सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। इससे लोग बेहद परेशान हैं। शुक्रवार को कॉलोनी की काफी महिलाएं नगर पालिका पहुंची और उन्होंने ईओ का घेराव कर अपनी समस्या बताई। इस पर ईओ ने उन्हें समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
लेबर कॉलोनी के लोगों को पिछले कई सप्ताह से नगर पालिका का पानी नहीं मिल रहा। इसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि वहां पेयजल आपूर्ति को जाने वाली पाइप लाइन लीक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने अभी तक यह ठीक नहीं कराई है। इससे कॉलोनी के लोग बेहद परेशान हैं और जैसे-तैसे जरूरत भर पानी का इंतजाम कर पा रहे हैं। इसी को लेकर महिलाएं नगर पालिका पहुंच गई। उन्होंने ईओ कार्यालय को घेर लिया और अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस पर ईओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें