फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

270 नमूनों की हुई जांच, नौ लोगों को निकली टीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग द्वारा दूसरे दिन भी जिलेभर में सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान चलाया गया। यह अभियान 28 जून तक लगातार चलाया जाएगा।

मंगलवार को घर-घर भ्रमण कर रही कुल 68 टीमों ने कुल 18130 जनसंख्या का सर्वे किया। 270 संभावित रोगियों के बलगम के नमूने एकत्र किए। सभी 270 नमूनों की गहनता से जांच की गई, जिसमें आठ फेफड़े एवं एक अन्य प्रकार की (कुल नौ) टीबी के रोगियों को खोज निकाला गया।

अब इन टीबी मरीजों का उपचार डेली रेजिमेन डॉट पद्धति द्वारा शुरू किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ ने बताया कि अभियान में अधिक से अधिक संख्या में टीबी के मरीजों को खोज निकालने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। अपनी बीमारी व लक्षणों को छुपाएं नहीं बल्कि खुलकर बतायें, क्योंकि छुपाने से रोग बढ़ता है तथा बताने से उपचार मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें