फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत, फैक्ट्री में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन


अजरोई रोड स्थित बालाजी कोनकास्ट नामक फैक्ट्री के पंखों में आ रहे करंट से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर फर्म का संचालन बंद कर दिया गया। घटनास्थल पर मजदूर एकत्रित हो गए। आनन-फानन मजदूर को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां विकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बालाजी कोनकास्ट में लोहे की सिल्ली बनाने का कारोबार होता है। मंगलवार की शाम को मजदूर काम कर रहे थे। भट्टी के आसपास तेज हवादार पंखे लगे हुए है। इन पंखों में करंट प्रवाहित हो रहा था। बताते हैं कि काम करते वक्त अचानक 40 बर्षीय राकेश पुत्र कमलेश निवासी ग्राम कोला गुधनपुर थाना गदागंज रायबरेली का हाथ पंखे से टच हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मजदूर का भाई नीतेश तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें