फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए दौड़ेंगी पांच अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हाथरस डिपो बृजनगरी मथुरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। वहीं पहले से संचालित की जा रहीं बसों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मथुरा सहित प्रदेश भर में मनाया जाएगा। हाथरस में जन्मोत्सव की धूम रहेगी। जगह जगह श्रीकृष्ण भक्ति गीत संगीत व धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


चूंकि, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कान्हा का जन्मोत्सव काफी बड़े रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इसलिए हाथरस और आसपास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु मथुरा के लिए रवाना होंगे। इसलिए मथुरा तक पहुंचने में यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए पहले से संचालित पांच बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त रूप से पांच बसें और दौड़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


अगर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो दस से अधिक बसें भी संचालित कराई जा सकती हैं। बस स्टेशन प्रभारी बीरी सिंह ने बताया कि बृजनगरी मथुरा से हाथरस जिला भी सटा हुआ है। यहां से काफी संख्या में भक्त मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए जाते हैं, इसलिए बसों और उनके फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें