फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे वाली भूमि पर लगाएंगे हनुमान जी प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरो, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


नगर पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है। हिंदू युवा वाहिनी ने घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की है। युवा वाहिनी के सह मंडल प्रभारी अनूप वार्ष्णेय ने कहा कि यदि अवैध कब्जा नहीं हटा तो 26 जून को नगर पालिका के कब्जे वाले भूमि पर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुरसान गेट मस्जिद के निकट नगर पालिका के भूखंड पर एक दबंग ने टिन शेड डालकर कब्जा कर लिया है। वह वहां कबाड़े का काम कर रहा है। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निर्देश दिए हैं, लेकिन सीएम के आदेशों के बाद भी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में पालिका ईओ, चेयरमैन, एसडीएम व डीएम को भी शिकायत पत्र सौंपे गए हैं, फिर भी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। एक सप्ताह बाद कब्जे वाली भूमि पर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बंटी चौधरी, यदुवीर चौहान, मनोज शर्मा, गौरव प्रताप सिंह, प्रवीन खंडेलवाल, संजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, मनोज जौहरी, मोहित कश्यप, यशवीर चौधरी, प्रशांत मिश्र, हीरालाल, बॉबी यादव, दीपक यादव, दीपक सिसोदिया, राकेश महात्मा, अजय वाल्मीकि, गौरव अग्रवाल, कुुंवरपाल चौधरी, प्रशांत प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, मनोज कुमार, विजेंद्र कुशवाहा, शांतनु सेंगर, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें