फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक फ्रेक्चर की निगरानी के लिए 17 टीमें तैनात

Fri, 28 Nov 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मौसम में परिवर्तन होने के बाद रेलवे ट्रैक के फ्रेक्चर होने की संभावना के चलते यह सतर्कता बरती जा रही है। रात के समय ट्रैक की सुरक्षा के लिए कुल 17 टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


हाथरस सिटी स्टेशन परिक्षेत्र में मारहरा से लेकर दर्शना तक कुल 65 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक आता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर रेलवे ट्रैक फ्रेक्चर होने की संभावना रहती है। इसकी निगरानी के लिए कुल 65 किलोमीटर के दायरे में 12-12 घंटे के लिए कुल 17 टीमों को तैनात किया गया है, जो पैदल-पैदल चलते हुए ट्रैक की जांच करेंगी।
इन टीमों की ओर से रात के समय दो से तीन बार ट्रैक को चेक किया जाएगा, ताकि फ्रेक्चर की छोटी घटना सामने आते ही इस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ अजय कुमार भटनागर ने बताया कि अन्य स्टेशनों के साथ हाथरस सिटी स्टेशन परिक्षेत्र में भी रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें