फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 17 करोड़ से 54 सड़कों की होगी मरम्मत, शासन ने बजट को दी स्वीकृति

Thu, 02 Feb 2023 07:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस से पीडब्ल्यूडी ने 60 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में 37 सड़कों की मरम्मत के लिए हरी झंडी दे दी है। 17 सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। कुल मिलाकर जिले में 54 सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 10 फरवरी के बाद सड़कों की विशेष मरम्मत का काम शुरू होगा। 17 करोड़ रुपये की लागत से 54 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। बजट को शासन से स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन


हाथरस से पीडब्ल्यूडी ने 60 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में 37 सड़कों की मरम्मत के लिए हरी झंडी दे दी है। 17 सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। कुल मिलाकर जिले में 54 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश निगम ने बताया कि शासन ने 54 सड़कों की मरम्मत के लिए अनुमति दी है। इसके लिए शासन स्तर से 17 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। 10 फरवरी के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सकता है। 

जिले में सभी सड़के सख्ताहाल हैं। जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण रास्ता तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - बांके बिहारी, राहगीर
विज्ञापन

प्रदेशभर में लगातार हाईवे बनाए जा रहे हैं, लेकिन हाथरस में में सड़कों की हालत बहुत खराब है। पीडब्ल्यूडी को सड़कों की जल्द मरम्मत करानी चाहिए। - प्रमोद देहलवी, राहगीर
विज्ञापन

खराब गुणवत्ता की सड़के पहली ही बारिश में उधड़ गईं। सड़कों की विशेष मरम्मत का काम जल्द कराया जाए। ताकि आमजन की राह आसान हो सके। - राहुल शर्मा, राहगीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें