फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 17 करोड़ से सुधरेगी शहर की सड़कों की सूरत

Thu, 13 Nov 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बीच ही सही, लेकिन नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी 37 प्रस्तावों को पास कर दिया गया है। इनके अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में 113 सड़कों का नवीनीकरण होगा, जिनका बजट 17.03 करोड़ रखा गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा 6.96 करोड़ से क्षेत्र में ओक्टागोनल लाइट पोल व लाइटें लगेंगी, जिससे रात में वार्ड जगमगाएंगे। दाऊजी मंदिर परिसर में जल निकासी व पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
जिन सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, उनमें वार्ड 35 में चूना वाला डंडा चौराहे से चामड़ गेट चौराहा तक 65 लाख रुपये से सीसी रोड, वार्ड तीन में 30 लाख रुपये से सीसी रोड व नाली, वार्ड दो में आंबेडकर पार्क के पीछे 30 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

ताराचंद के घर से इलेक्ट्रिकल्स की दुकान तक 36 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाई जाएगी। इनके अलावा विभिन्न वार्डों में 2.54 करोड़ की लागत से तीन हजार लाइटें लगवाई जाएंगी। 32 लाख रुपये से जोगिया में श्मशान घाट से इगलास रोड पुलिया तक लाइटें लगवाई जाएंगी। 32 लाख रुपये से जलेसर रोड तिराहा से चामुंडा मंदिर तक लाइट लगेंगी। 38 लाख रुपये से 12 जगहों पर मोटर पंप सेट की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि इन विकास कार्यों को बैठक में मंजूरी मिल गई है। आगे की औपचारिकताएं पूर्ण कर जल्द ही क्षेत्र में काम कराया जाएगा। बैठक में प्राप्त सभासदों व जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा।

बुलानी पड़ी पुलिस
बोर्ड की बैठक में हंगामे की संभावना पहले से ही थी, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस भी बुलाई गई। बैठक पूर्ण होने के बाद भी जब सभासद धर्मेंद्र ईओ व नगर पालिका अध्यक्ष को घेरे रहे तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अन्य सभासदों के समझाने पर सभासद वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें