फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 4 करोड़ के 167 ऋण संबंधी मामलों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
आर्यावर्त बैक में बैँक अदालत के दौरान समस्याएं सुनते   अ​धिकारी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक में बैंक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कोरोना काल में ऋण जमा न करने व अन्य वजहों से ऋण जमा में आ रही दिक्कतों के लंबित मामलों की सुनवाई की । इस दौरान 137 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन




क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के 26 जनपदों में आर्यावर्त बैंक के 1367 शाखाएं ग्राहकों को ऋण वितरण, बैंकिंग सुविधा, बीमा, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है। वर्तमान में बैंकिंग उद्योग एनपीए एवं लाभप्रदता जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली हाथरस व मथुरा की सभी 55 शाखाओं के ऋण खाताधारकों को जिनकी कोरोना विभीषिका सहित किसी अन्य आपदा के कारण ऋण जमा नहीं हो सका, उनके लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पुराना ऋण वाले ग्राहकों को छूट के साथ ऋण जमा करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अदालत के दौरान 4 करोड़ के 167 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 35 लाख रुपये की धनराशि टोकन राशि के रुप में जमा की गई। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक शौर्य प्रताप सिंह, दीपक वाष्र्णेय, संदीप विसनावत, मनोज सेंगर, मंजीत सिंह, सौरभ सेठी, ललित शर्मा, संदीप निगम, हर्षित खंडेलवाल, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें