फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजकीय आईटीआई में 162 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Sun, 18 Aug 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आईटीआई भवन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सिकंदराराऊ स्थित राजकीय आईटीआई में अब तक करीब 162 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस बीच प्रथम सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त से बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को तकनीक का ज्ञान देने के लिए आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आईटीआई में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची पहले ही जारी हो चुकी है। सूची में करीब 350 विद्यार्थियों को राजकीय आईटीआई आवंटित किया गया है। यह विद्यार्थी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद 19 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की 552 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इस संबंध में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य किशन स्वरूप का कहना है कि प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी गई है। प्रथम सूची में शामिल विद्यार्थी इस दिनांक तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदु-

कुल सीटों की संख्या - 552

प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की संख्या - 350

अब तक प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों की संख्या - 162

प्रथम सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि - 19 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें