कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो प्रसारित करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचा लेकर फोटो प्रसारित किया था। पुलिस ने उसे तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल उर्फ बिल्लू निवासी गोविंदपुर बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।