फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर रहे अनुपस्थित, 11 का बीएसए ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में गैर हाजिर मिले 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन पर बीएसए ने रोक लागई है। तीन केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को इस बारे में सूचना दी, जिस पर डीआईओएस की संस्तुति के बाद बीएसए ने वेतन रोके जाने की कार्रवाई की।

शिवचरन लाल इंटर कॉलेज अर्जुनपुर के परीक्षा केंद्र पर बेसिक शिक्षा के चार शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई, जिनमें सुनील कुमार व गुरुदत्त शर्मा सहायक अध्यापक हरिप्यारीदेवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोहई, अनिल कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी और कुलदीप शर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बामौली के नाम शामिल हैं। जबकि काले खां प्राइमरी स्कूल भदामई, श्वेता सेंगर प्राथमिक विद्यालय वाहनपुर, रोबिन सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रगढ़ी ज्ञान भारती इंटर कॉलेज मेंडू में बने परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरप्रसाद मानसिंह इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर समरजीत कौर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंडू, भूपेंद्र कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय औंदुआ, मुक्ता कौशल व सरोज कुमारी पूर्व माध्यमिक रूहेरी को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन ये भी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि 11 शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाए जाने के आदेश किए हैं। ये सभी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें