न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, (हसायन) हाथरस।
कोतवाली क्षेत्र के पांच इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन की सख्ती के बाद कमरे में सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर लगवाए गए थे।
क्षेत्र के सीताराम सिंह इंटर कालेज गड़ौला, जनता इंटर कॉलेज सिकतरा, जनता इंटर कॉलेज बरसौली, दादा मेघ सिंह इंटर कालेज नगला रति सूसामई, मुन्नीलाल इंटर कालेज सराय जरैरा में पर्यवेक्षक के साथ सह मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने भी सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।