न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अचानक मौसम में हुए बदलाव ने भले ही माहौल को ठंडा कर दिया है, लेकिन इससे किसानों के पीसने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान आलू किसान हो गए हैं और तेज बारिश न आने की दुआ कर रहे हैं।
कई दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा है। जिसका असर मंगलवार की देर शाम सामने आ गया। हल्की बूंदा-बांदी से मौसम ठंडा हो गया, शाम को लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए।
लेकिन इससे किसान काखा परेशान हो गए। तभी तो उसके मांथे पर पसीने की बूंद नजर आई, क्योंकि अगर ऐसे में तेज बारिश आई तो आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान होगा, तभी तो किसान बारिश न आने की दुआ कर रहे हैं। इधर गेहूं की बुवाई भी बारिश आने से प्रभावित होगी।